Auraiya News: बारिश ने छीनी चार परिवारों की छत, मलबे में दबी गृहस्थी
औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: लगातार हो रही बारिश अब कच्चे मकानों पर आफत बनकर टूट रही है। क्षेत्र के बिलावा गांव में बारिश से कमजोर हुए चार कच्चे मकान एक के बाद एक भरभराकर गिर गए। तेज आवाज के साथ दीवारें और छत गिरने से परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य घरों में मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकल आने से उनकी जान बच गई। मकानों के मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। छत छिनने के बाद पीड़ित परिवारों के सामने बारिश के मौसम में रहने का संकट खड़ा हो गया है। बिलावा गांव निवासी नीलम पत्नी जीतू शर्मा, सरला पत्नी दिनेश शर्मा, प्रेमलता पत्नी रघुनाथ सिंह और गिरेंद्र के कच्चे मकान लगातार बारिश की मार नहीं झेल सके। कई दिनों से हो रही बारिश के कारण कच्ची दीवारों में नमी बढ़ गई थी। नींव और छत भी कमजोर हो गई थीं। इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.