Auraiya News: बारिश के बीच भरभराकर गिरी दीवार, हादसा टला
औरैया, अगस्त 26 -- Auraiya News: क्षेत्र के सुभानपुर गांव के मजरा लहतोरिया में बुधवार को लगातार बारिश के बीच एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय आसपास किसी के मौजूद न होने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के मुताबिक सत्येंद्र सिंह और मुलायम सिंह के यहां की दीवार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। बुधवार को अचानक दीवार गिरने से मलबा आसपास फैल गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण दीवार गिरने की आशंका पहले से बनी हुई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में बारिश के कारण कमजोर हुए कच्चे मकानों और जर्जर दीवारों की जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: तेज बारिश में पक्की दीवार ढही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.