औरैया, नवम्बर 4 -- Auraiya News: दीपावली पर अजीतमल तहसील में अस्थायी आतिशबाजी की दुकानें बाबरपुर-अजीतमल मंडी समिति परिसर के खाली मैदान में ही लगेंगी। तहसील क्षेत्र में इसके अलावा किसी अन्य स्थान पर अस्थायी दुकान लगाने या आतिशबाजी बेचने पर कार्रवाई होगी। मंडी परिसर में दो दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखनी होगी। जिलाधिकारी की ओर से गठित समिति के निर्णय के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी, तहसीलदार अजीतमल और अन्य संबंधित अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इसके बाद मंडी समिति के खाली मैदान को दुकानों के लिए तय किया गया। तहसील में जारी होने वाले सभी अस्थायी लाइसेंस इसी स्थल पर दुकान लगाने और बिक्री के लिए मान्य होंगे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बाबरपुर अनाज मंडी में लगेंगी पटाखों की दुकानें, फायर ब्रिगेड रहेगी तैनात दूसरी जगह...