औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। बाढ़ के पानी के साथ यमुना तट के राम झरोखा में जमा कूड़ा, मिट्टी और लकड़ियां हटाने के लिए रविवार सुबह सफाई अभियान चलाया गया। एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने सफाई उपकरणों की मदद से परिसर साफ किया। इसके बाद बैठक में अंत्येष्टि स्थलों के समतलीकरण और क्षतिग्रस्त स्नान कुंड के जीर्णोद्धार पर विचार-विमर्श किया गया। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में सुबह सात बजे अभियान के 171वें चरण की शुरुआत हुई। सदस्यों ने बताया कि बारिश के मौसम में यमुना का जलस्तर बढ़ने से तट जलमग्न हो जाता है। पानी उतरने के बाद राम झरोखा में कूड़ा, मिट्टी, लकड़ी और अन्य अपशिष्ट जमा रह जाते हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: गोविंद घाट पर चला स्वच्छता अभियान, गंगा की सफाई में जुटे स्वयंसेवक इससे तट पर आने वाले ...