Auraiya News: बाजरे की फसल देखने निकले निजी सुरक्षाकर्मी का नाले में मिला शव
औरैया, अक्टूबर 4 -- Auraiya News: अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रहटौली अड्डा के पास रविवार दोपहर नाले के कीचड़ में 18 वर्षीय निजी सुरक्षाकर्मी का शव पड़ा मिला। घटनास्थल के पास ही युवक का मोबाइल और चप्पलें पड़ी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।रहटौली निवासी विनय गुर्जर ने बताया कि उनका छोटा भाई 18 वर्षीय अर्पित उर्फ छोटू हरियाणा में निजी सुरक्षाकर्मी था। वह करीब 14 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह खेत में खड़ी बाजरे की फसल देखने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे विनय मवेशियों को पानी पिलाने के लिए रहटौली अड्डा के पास नाले की ओर गए। वहां कीचड़ में अर्पित का शव पड़ा दिखाई दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.