औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के बंथरा गांव में बुधवार सुबह 27 वर्षीय जनसेवा केंद्र संचालक का शव गांव के पास एक बाग में पेड़ से चादर के सहारे लटका मिला। मोर पंख बीनने गए बच्चों की नजर शव पर पड़ी तो वे सहम गए और गांव पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए पुलिस को लिखित सूचना दी। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शव की पहचान बंथरा निवासी 27 वर्षीय संजय तिवारी गांव में ही जनसेवा केंद्र चलाता था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह बिना बताए घर से निकल गया। सुबह परिजनों ने उसे घर पर नहीं देखा तो तलाश शुरू कर दी। इसी बीच सुबह करीब सात बजे गांव के कुछ बच्चे पास के बड़े बाग में मोर पंख बीनने पहुंचे। वहां एक पेड़ से चादर के सहारे युवक का श...