Auraiya News: बाईपास पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर गंभीर घायल
औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: फफूंद बाईपास पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया गया। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला मेवातियान निवासी 16 वर्षीय मुहम्मद अहमद और 15 वर्षीय लकी मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक से फफूंद बाईपास होते हुए अछल्दा रोड की ओर जा रहे थे। अछल्दा रोड से जुड़े बाईपास के मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.