औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: अयाना। जालौन जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र के पतराही निवासी अंकित बीझलपुर में अपने नाना रामप्रकाश के घर पर रहता है। शुक्रवार की रात वह बाइक से अयाना की ओर जा रहा था। गांव के बाहर पहुंचने पर पर उसकी बाइक सड़क पार कर रही शालिनी से टकरा गई। वह गांव के सुनील शर्मा के घर कन्या भोज में शामिल होकर घर लौट रही थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी अयाना में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की हालत नाजुक देखते हुए चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से छात्र घायल थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...