Auraiya News: बाइक फिसलने से दंपती घायल
औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: अछल्दा। अछल्दा-भरथना मार्ग पर सोमवार को नगला राधे के पास बाइक फिसलने से दंपती घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। दिबियापुर निवासी 48 वर्षीय विनोद कुमार अपनी पत्नी 45 वर्षीय ममता देवी के साथ बाइक से भरथना में आयोजित शांति हवन में शामिल होने जा रहे थे। नगला राधे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी अछल्दा पहुंचाया, जहां डॉ. अमरदीप ने उनका उपचार किया। हादसे की सूचना परिजनों को भी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.