Auraiya News: बाइक खड़ी करने को लेकर सराफा बाजार में भिड़े दो पक्ष, तीन गिरफ्तार
औरैया, अगस्त 30 -- Auraiya News: एरवाकटरा, संवाददाता। कस्बे के सराफा बाजार में रविवार को बाइक खड़ी करने को लेकर दुकानदार और एक व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। बाजार में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने से बाजार में अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया। पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए ऐरवाकुइली निवासी मोहम्मद लईक उर्फ बंटी, सौरिख थाना क्षेत्र के नगला विशना निवासी हिमांशू और निजामपुर निवासी राहुल को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.