Auraiya News: बाइक की टक्कर से युवक घायल, चालक पर लापरवाही का आरोप
औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के करौली गांव में बुधवार दोपहर खेत से बाइक पर घर लौट रहे युवक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने दूसरी बाइक के चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए बेला थाने में तहरीर दी है। करौली निवासी दर्शन सिंह बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खेत से बाइक से घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचने पर बिना नंबर की बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दर्शन घायल हो गए। दर्शन ने गांव निवासी गगन पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.