Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में सिपाही समेत तीन घायल
औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर देवकली चौराहा ओवरब्रिज के ऊपर सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। सोमवार देर शाम कांस्टेबल शरद ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से अपने आवास जा रहे थे। देवकली चौराहा ओवरब्रिज पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के नगीना गांव निवासी 22 वर्षीय गोविंद और अकबरपुर थाना क्षेत्र के नरहा गांव निवासी 28 वर्षीय महेंद्र सवार थे। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.