Auraiya News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दंपति समेत पांच घायल
औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया। फतेहपुर गांव निवासी 25 वर्षीय यश पुत्र रामप्रकाश अपनी 22 वर्षीय पत्नी पलक और 17 वर्षीय बहन के साथ अछल्दा से बाजार करके बाइक से घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर फफूंद थाना क्षेत्र के भैंसोल गांव निवासी 20 वर्षीय ओमवीर पुत्र रामसिंह और 17 वर्षीय किशोर सवार थे। दोनों अछल्दा की ओर आ रहे थे। फतेहपुर गांव के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार पांचों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.