औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: रुरुगंज-रुरुखुर्द मार्ग पर चमरपुर गांव के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को रुरुगंज के निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां रंजीत कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया, जबकि डैनी यादव को मामूली चोटें आईं। भूठा गांव निवासी रंजीत अपने साथी भूरे के साथ बाइक से रुरुगंज आ रहा था। उसे कस्बे में किराए के मकान में रह रहे अपने चाचा रामचंद्र सविता से गांव स्थित मकान की चाबी लेनी थी। सोमवार शाम करीब सात बजे चमरपुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर डैनी यादव अपने साथी के साथ रुरुगंज से भूठा गांव की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद ग...