Auraiya News: बसई पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच के आदेश
औरैया, अक्टूबर 2 -- Auraiya News: विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत बसई में कराए गए विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में नाली, इंटरलॉकिंग और खड़ंजा निर्माण समेत कई विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन खर्च दिखाया गया, जबकि मौके पर कुछ कार्य अधूरे हैं या मानक के अनुरूप नहीं कराए गए। अभिलेखों में कुछ कार्यों को पूरा दिखाकर भुगतान कराने का भी आरोप लगाया गया। शिकायत में पेयजल व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। ग्रामीणों के मुताबिक हैंडपंप और पानी की टंकी से संबंधित कार्यों में लापरवाही बरती गई। सरकारी योजनाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.