औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: अयाना। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरा निवासी सुधरी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया​ कि मंगलवार रात को वह खोड़न बीझलपुर में बरात में शामिल होने आया ​था। रात दो बजे के करीब बरात स्थल के पास लघुशंका जाने पर वहां मौजूद गांव के अरविंद ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुन आए लोगों को देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...