औरैया, सितम्बर 2 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के पूर्वा सुजान गांव में बरसाती पानी के निकास को लेकर पड़ोसियों के बीच चल रहा विवाद मारपीट में बदल गया। महिला ने दो पड़ोसियों पर गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के करीब एक सप्ताह बाद महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सत्यवती ने पुलिस को बताया कि आसपास के घरों का बरसाती पानी उनके दरवाजे से होकर पड़ोसी रामपाल वर्मा और आलोक वर्मा के दरवाजे की ओर से आगे निकलता है। इसी पानी के निकास को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि 26 अगस्त की सुबह करीब छह बजे पानी के निकास को लेकर फिर विवाद हो गया। इस दौरान रामपाल वर्मा और आलोक वर्मा ने सत्यवती के साथ गाली-गलौज की। विरोध क...