Auraiya News: बबूल के पेड़ पर लटका मिला सफाई कर्मचारी का शव
औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के बराहदेवी गांव के पास शुक्रवार सुबह बबूल के पेड़ पर सफाई कर्मचारी का शव संदिग्ध अवस्था में लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा था। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। बरौली निवासी 30 वर्षीय राजेश मल्होसी स्थित ग्रामीण बैंक में सफाई कर्मचारी था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब छह बजे वह बैंक में सफाई करने के लिए घर से निकला था। काम करने के बाद वह बैंक से चला गया, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने आसपास और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। बराहदेवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.