Auraiya News: बच्चों से भरी स्कूली बस रोककर तोड़फोड़, दो युवक पकड़े
औरैया, सितम्बर 11 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस को बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते में रोक लिया। चालक से गाली-गलौज और विवाद के बाद आरोपी बस में घुस गए और शीशों में तोड़फोड़ कर दी। बच्चों से भरी बस में अचानक हुई तोड़फोड़ से अफरा-तफरी मच गई। बच्चे सहम गए। हालांकि किसी बच्चे के चोटिल होने की सूचना नहीं है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया है। नेशनल हाईवे स्थित कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी की बस शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अमावता गांव से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। यह भी पढ़ें- बीच सड़क चार युवकों ने स्कूल वैन पर मारा पत्थर-चालक को धमकी, पांचवीं की छात्रा घायल बस जनसहयोगी इंटर कॉलेज के सामने पहुंची तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.