Auraiya News: बच्चे के सामने युवक पर लाठी-डंडों से हमला
औरैया, सितम्बर 20 -- Auraiya News: एरवाकटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ऊसरपाटी गांव में शनिवार सुबह बच्चे को बाल कटवाने ले जा रहे युवक पर दो लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक के सिर और पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ऊसरपाटी निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 11:30 बजे अपने बच्चे को लेकर बाल कटवाने लज्जानगर जा रहे थे। रास्ते में नारायण की दुकान के पास गांव के गौरव उर्फ अजीत यादव और लल्ला उर्फ घनश्याम यादव ने उन्हें रोक लिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रास्ता रोककर मारपीट धमकी में केस दर्ज आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडों से उनके सिर और पीठ पर कई वार किए। इससे वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.