औरैया, अगस्त 20 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीपुर विलाबा गांव में बच्चियों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक महिला ने चार लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पृथ्वीपुर विलाबा निवासी रीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी करीब आठ वर्षीय बेटी ऐलीना को परिवार की ही करीब 12 वर्षीय किशोरी आए दिन परेशान करती थी। बेटी ने इसकी शिकायत उससे की थी। नौ अगस्त को किशोरी उसके दरवाजे पर आई तो रीना ने उसे डांट दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर रात करीब नौ बजे अमित, रिंकी देवी पत्नी अमित, रिंकी पत्नी रविंद्र और अंगूरी देवी उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों और लात-घूं...