Auraiya News: बघईपुर में दंपती से मारपीट, दो पर मुकदमा
औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के बघईपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दंपती से मारपीट की गई। बीच-बचाव के दौरान महिला को भी पीटा गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बघईपुर निवासी पुष्पा देवी पत्नी कमलेश कुमार दोहरे ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह पति के साथ दरवाजे पर खाना खाने जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी राजवीर और होतीलाल वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति को लात-घूंसों और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पति को बचाने पहुंचीं पुष्पा के साथ भी मारपीट की गई। हमले में उनके पति घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.