Auraiya News: बकरी खरीदने आए बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, घायल
औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: बेला चौराहे पर मंगलवार को कार की टक्कर से 85 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए। वह बाजार में बकरी खरीदने आए थे। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी 85 वर्षीय रामआसरे पुत्र परशुराम मंगलवार को बेला बाजार आए थे। बेला चौराहे पर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर गिर पड़े। हादसा देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल रामआसरे को तत्काल सीएचसी बेला में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.