औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: शाम को बकरियां तो अपने आप घर लौट आईं, लेकिन उन्हें चराने गया 12 वर्षीय बालक वापस नहीं आया। रातभर परिजन, ग्रामीण और पुलिस उसकी तलाश में जुटे रहे। आखिरकार बंबा का पानी रुकवाने के बाद सोमवार सुबह जलस्तर कम हुआ तो मासूम का शव पानी में तैरता मिला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना बेला क्षेत्र के ग्राम सिरयाबां में रविवार दोपहर करीब तीन बजे 12 वर्षीय बालक बकरियां चराने के लिए खेतों की ओर गया था। शाम करीब सात बजे बकरियां अकेले घर लौट आईं, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन जब उसका सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए। जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के ग्राम बिलाहा निवासी सोनू पिछले तीन वर...