Auraiya News: बंदर के हमले में अधेड़ घायल, बांह में काटा
औरैया, अगस्त 13 -- Auraiya News: क्षेत्र के नगरिया गांव में गुरुवार शाम बंदर के हमले में 55 वर्षीय अधेड़ घायल हो गए। बंदर ने उनकी बांह में काट लिया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां उपचार के साथ एंटी रेबीज टीका लगाया गया। नगरिया निवासी 55 वर्षीय अनवार खां गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर गली में कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान दो बंदर वहां पहुंच गए और घर के अंदर घुसने लगे। बंदरों को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई। इसी बीच एक बंदर ने अनवार खां पर हमला कर उनकी बांह में काट लिया। परिजन घायल अनवार खां को तत्काल सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने घाव का उपचार करने के बाद एंटी रेबीज टीका लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या बढ़ने से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.