Auraiya News: बंदरों के आतंक से बाजारों में निकलना मुश्किल
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बाजारों और गलियों में झुंड बनाकर घूम रहे बंदर राहगीरों के पीछे दौड़ रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कस्बे के लोगों ने बंदरों को पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर छुड़वाने की मांग की है। सराय बाजार में सुबह के समय बंदरों के कई झुंड सड़कों और मकानों की छतों पर दिखाई देते हैं। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए जाने वाली महिलाओं के हाथ से बंदर प्रसाद और सामान छीनने का प्रयास करते हैं। विरोध करने पर उनके पीछे दौड़ पड़ते हैं। इससे महिलाओं को मंदिर आने-जाने में डर लगने लगा है। स्टेशन बाजार, नहर बाजार, हरीगंज बाजार और नेविलगंज में भी बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं। अचानक सड़क पर बंदरों के आने से पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.