Auraiya News: बंटवारे की रंजिश में चली गोली, घर के बाहर बैठे युवक लगी
औरैया, जुलाई 16 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के भीखेपुर गांव में जमीन के बंटवारे का विवाद बुधवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। घर के बाहर चारपाई पर बैठे एक युवक को तमंचे से गोली मारने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। भीखेपुर निवासी अजब सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका अपने बड़े भाई मुलायम सिंह और उनके बेटों से लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे मुलायम सिंह का पुत्र पुष्पेंद्र यादव, जीतू यादव, शनि यादव निवासी करहता (थाना कुदरकोट) तथा एक अन्य व्यक्ति तमंचा लेकर उनके घर पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.