Auraiya News: बंजर और तालाब की जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच को पहुंची तहसील टीम
औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: बिधूना तहसील क्षेत्र के अनेशों गांव में बंजर और सरकारी तालाब की करीब साढ़े 17 बीघा भूमि पर कब्जे की शिकायत के बाद बुधवार शाम तहसील प्रशासन की टीम जांच करने पहुंची। प्रभारी तहसीलदार प्रतिमा पाल ने कई लेखपालों के साथ मौके पर जमीन की स्थिति देखी। जमालपुर रोड पर बने करीब दर्जनभर मकानों के मालिकों से पूछताछ कर जानकारी भी जुटाई गई। अनेशों गांव निवासी जयप्रकाश ने मंगलवार को एसडीएम बिधूना कमल कुमार को शिकायती पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया कि गांव की करीब साढ़े सात बीघा बंजर जमीन और 10 बीघा सरकारी तालाब की भूमि पर कुछ ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि जमीन पर पक्के मकान बनाने के साथ खेती भी की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने प्रभारी तहसीलदार प्रतिमा पाल को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.