औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: शहर से करीब एक किलोमीटर दूर आनेपुर रोड पर मंगलवार दोपहर जहरीले पदार्थ के सेवन से 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसने फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो वह खेत के किनारे बेहोशी की हालत में मिला। आनन-फानन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के आनेपुर गांव निवासी 45 वर्षीय तार बाबू काफी समय से शहर के पश्चिमी सत्तेश्वर मोहल्ले में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार को उसकी पत्नी अपनी बहन के घर गई हुई थी। दोपहर में तार बाबू ने परिजनों को फोन कर बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। यह सुनते ही परिजनों न...