Auraiya News: फूल-मालाओं से कांवड़ियों का स्वागत, जयकारों से गूंजा बाबरपुर
औरैया, अगस्त 9 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। सावन में शिवभक्ति के रंग में रंगे बाबरपुर कस्बे से रविवार को करीब 50 कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। नवीन नगर के सभासद धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद कांवड़ यात्रा शोभायात्रा के रूप में निकाली गई। 'बम-बम भोले' के जयकारों से कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। फूल-मालाओं से स्वागत के बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। रास्ते में भी लोगों ने कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा में करीब 50 कांवड़िए शामिल हुए। सभासद धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा और आस्था के साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.