Auraiya News: फूलन देवी जयंती पर जुलूस में विवाद, दोनों पक्षों में समझौता
औरैया, अगस्त 14 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के असेवा गांव में पूर्व सांसद फूलन देवी निषाद की जयंती पर निकाले गए जुलूस के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद का शुक्रवार को समझौता हो गया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने के बाद थाने पहुंचकर पुलिस को समझौता पत्र सौंपा। इसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई नहीं की। बुधवार को जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए थे। एक पक्ष ने जुलूस में शामिल लोगों के साथ मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया था। दूसरे पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर बिना अनुमति जुलूस निकालने, डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने, तमंचे लहराने और हवाई फायरिंग करने समेत कई आरोप लगाए थे। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.