Auraiya News: फूलन देवी की जयंती पर जुलूस में हवाई फायरिंग का आरोप, पुलिस को तहरीर
औरैया, अगस्त 11 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के असेवा गांव में पूर्व सांसद फूलन देवी निषाद की जयंती पर निकाले गए जुलूस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बिना अनुमति जुलूस निकालने, डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने के साथ कुछ लोगों पर लाठी-डंडे और तमंचे लेकर उत्पात मचाने व हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। असेवा निवासी नाथूराम, रघुराज और सत्यदेव आदि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे गांव में फूलन देवी की जयंती के अवसर पर कुछ लोग जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी और डीजे पर तेज आवाज में आपत्तिजनक गाने बजाए जा रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जुलूस में शामिल कुछ लोग लाठी-डंडे और तमंचे लिए हुए थे। कुछ लोगों ने तमंचा लहराते हुए हव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.