औरैया, जुलाई 28 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के मोहल्ला फिरोज नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जगह-जगह सूखे और गीले कचरे के ढेर लगे होने से पूरे इलाके में दुर्गंध फैली हुई है। बरसात के मौसम में स्थिति और खराब हो गई है, जिससे लोगों में संक्रामक बीमारियों का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोग मजबूरी में सड़क किनारे ही कूड़ा डाल रहे हैं। धीरे-धीरे कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। मोहल्लेवासियों के अनुसार खुले में पड़े कचरे पर आवारा पशु और कुत्ते मंडराते रहते हैं, जिससे गंदगी और अधिक फैल जाती है...