Auraiya News: फिटनेस और परमिट के बिना चलने वाले स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई
औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और अन्य सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर कार्रवाई होगी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम बृजेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को वाहनों की जांच और यातायात नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन स्थानों पर बार-बार हादसे होते हैं, उन्हें चिह्नित कर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। दुर्घटनाएं रोकने के लिए संबंधित विभाग मिलकर काम करें। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए लगातार अभियान चलाने को भी कहा गया। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएम ने बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक विद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब बनाने को कहा, ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.