औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के अटसू के राजन्दाज नगर स्थित एक फार्म हाउस की दीवार में सेंध लगाकर चोर कमरे में घुस गए। चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से जुड़ी एलसीडी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर फार्म हाउस मालिक ने अटसू चौकी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्रीनगर अटसू निवासी रामजी उपाध्याय का राजन्दाज नगर में फार्म हाउस है। फार्म हाउस और वहां रखे सामान की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रामजी के मुताबिक बीते दिनों चोरों ने फार्म हाउस के कमरे की पिछली दीवार में सेंध लगाई और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों से जुड़ी एलसीडी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर रामजी फार्म हाउस पहुंचे और आसपास तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने अटसू चौकी में लिखित शिकायत देकर...