Auraiya News: फाटक 40 मिनट बंद रहा, दोनों ओर लगा लंबा जाम
औरैया, जुलाई 24 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार सुबह लगातार ट्रेनों के आवागमन के कारण रेलवे फाटक करीब 40 मिनट तक बंद रहा। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों सहित सैकड़ों राहगीरों को जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:40 बजे रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद किया गया। इसके बाद एक के बाद एक कई ट्रेनों के गुजरने के कारण फाटक निर्धारित समय से काफी देर बाद खुल सका। इस दौरान अछल्दा-बिधूना मार्ग पर दोनों ओर कार, बस, ट्रक, ट्रैक्टर और दोपहिया वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम के चलते लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। करीब 10:20 बजे फाटक खुलने पर पहले निकलने की होड़ मच गई। बड़ी संख्या में बाइक सवार आगे निकलने लगे, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.