Auraiya News: फांसी लगाने का प्रयास करने वाली महिला की यूपी-112 ने बचाई जान
औरैया, जुलाई 22 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर की मड़ैया में मंगलवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही यूपी-112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और समय रहते महिला को फंदे से उतारकर उसकी जान बचा ली। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। गांव निवासी विमला देवी, पत्नी अभिषेक कुमार रैदास, ने घर के अंदर साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी। घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 की पीआरवी-5374 टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने परिजनों की मदद से महिला को तत्काल फंदे से नीचे उतारा। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, जिसके बाद बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे पति अभिषेक कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.