औरैया, अगस्त 24 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के बेरी कपरिया गांव में सोमवार दोपहर फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन दोनों को सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने 17 वर्षीय किशोर को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद 100 बेड अस्पताल औरैया रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेरी कपरिया गांव निवासी 17 वर्षीय गंगू उर्फ रजत शर्मा सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपनी 45 वर्षीय मां प्रेमा देवी के साथ घर पर था। बताया गया कि इसी दौरान घर में रखे फर्राटा पंखे में अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को आनन-फानन सीएचसी अजीतमल ले गए।

प्रारंभिक उप...