औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: बिधूना, संवाददाता। बिधूना थाने में अधिवक्ता रोहिताश के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन बिधूना के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और मुकदमा वापस लेने की मांग उठाई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि अधिवक्ता रोहिताश के विरुद्ध दर्ज मुकदमा निराधार और फर्जी है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के समर्थन में एकजुटता जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...