औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: जमीन का कथित रूप से फर्जी बैनामा कराए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार दोपहर एक युवती मंडी रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। इससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। करीब डेढ़ घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद अधिकारियों ने युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। बेला थाना क्षेत्र के सिमरा पुरवा निवासी रश्मि के पिता सुरेंद्र सिंह का निधन हो चुका है। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद से जुड़े मामले में 30 जुलाई 2026 को कथित रूप से फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया गया। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से परेशान युवती सोमवार दोपहर बेला कस्बे के मंडी रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और न्याय की मांग करने लगी। युवती को टंकी पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगो...