Auraiya News: फरिहा में 124 ग्रामीणों ने चकबंदी के पक्ष में दिया मत
औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: फरिहा गांव में चकबंदी कराने को लेकर प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों की राय जानने के लिए मतदान कराया गया। इसमें 124 ग्रामीणों ने चकबंदी के पक्ष में मतदान किया, जबकि 52 ने विरोध में मत दिया। मतदान की रिपोर्ट चकबंदी आयोग को भेजी जाएगी। आयोग का निर्णय मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में चकबंदी कराने को लेकर काफी समय से ग्रामीण दो पक्षों में बंटे थे। कुछ ग्रामीण चकबंदी से भूमि संबंधी विवादों का समाधान और बिखरे खेतों को एक स्थान पर किए जाने की उम्मीद जता रहे थे। वहीं, दूसरा पक्ष इसके विरोध में था। ग्रामीणों की सहमति जानने के लिए प्रशासन ने मतदान कराने का निर्णय लिया था। अधिकारियों की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय फरिहा में मतदान कराया गया। ग्रामीणों ने चकबंदी के पक्ष और विपक्ष में अपनी राय दर्ज कराई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.