Auraiya News: फफूंद गुड्स व्हार्फ का रास्ता साफ, 3.3 हेक्टेयर जमीन का भू-अर्जन पूरा
औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: फफूंद रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित गुड्स व्हार्फ के निर्माण की बड़ी बाधा दूर हो गई है। परियोजना के लिए लखनापुर और केंजरी गांव में कुल 3.3 हेक्टेयर भूमि का भू-अर्जन पूरा कर लिया गया है। अब राजस्व विभाग की ओर से संबंधित भू-स्वामियों को मुआवजा वितरित किया जा रहा है। जमीन उपलब्ध होने के बाद रेलवे ने मानसून समाप्त होते ही निर्माण कार्य को पूरी गति से शुरू करने की तैयारी की है। उत्तर मध्य रेलवे की इस परियोजना के तहत फफूंद स्टेशन पर करीब 700 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा गुड्स प्लेटफॉर्म बनाया जाना है। प्लेटफॉर्म तक भारी मालवाहक वाहनों की आसानी से आवाजाही हो सके, इसके लिए आरसीसी संपर्क सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गुड्स बिल्डिंग समेत अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.