Auraiya News: फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री, मौत
औरैया, अगस्त 26 -- Auraiya News: कस्बे की नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय राजमिस्त्री का शव बुधवार दोपहर हाईवे की सर्विस रोड किनारे कटहल के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक युवक शराब पीने का आदी था। नई बस्ती निवासी गिरींद्र राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह माता-पिता की इकलौती संतान था। छह वर्ष की उम्र में पिता रमेश की मौत हो गई थी। इसके बाद मां गुड्डी देवी ने उसका पालन-पोषण किया। करीब 10 वर्ष पहले उसकी शादी बघईपुर खेरा चिमकुनी निवासी अंजू से हुई थी। उसके तीन बच्चे आठ वर्षीय दिशांत, छह वर्षीय जाह्नवी और दो वर्षीय बेटू हैं। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले शराब पीने को लेकर गिरींद्र और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.