Auraiya News: प्रोजेक्ट नई किरण में 11 परिवारों की फिर जुड़ी डोर
औरैया, जुलाई 12 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। महिला थाना परिसर में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे 11 परिवारों के बीच सुलह कराकर पति-पत्नी को दोबारा साथ रहने के लिए राजी कराया गया। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित काउंसिलिंग में ऐसे परिवारों को बुलाया गया था, जिनमें लंबे समय से वैचारिक मतभेद और पारिवारिक विवाद चल रहे थे। काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों को समझाया गया और आपसी मनमुटाव दूर कर एक-दूसरे के साथ रहने के लिए सहमत कराया गया। इसके बाद सभी परिवारों को हंसी-खुशी विदा किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर बिखरते परिवारों को फिर से एकजुट करना है। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट नई किरण से जुड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.