Auraiya News: प्रीति के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
औरैया, अगस्त 16 -- Auraiya News: दिबियापुर, संवाददाता। जायंट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर सहेली की ओर से हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया। हरियाली गीतों के बीच हुए तीज क्वीन मुकाबले में प्रीति अग्रवाल ने बाजी मारकर ताज अपने नाम किया।शिल्पी अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलों में भाग लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इसमें प्रीति अग्रवाल को तीज क्वीन चुने जाने पर सहेलियों ने सम्मानित किया। झलक अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन करने के साथ मनोरंजक खेल कराए। इस दौरान लगाए गए तीज मेले में आभूषण, राखियां, भगवान के वस्त्र और शृंगार सामग्री के स्टॉल लगाए गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: हरिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.