Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर में संकुल बैठक, सत्र परीक्षा पर चर्चा
औरैया, अगस्त 18 -- Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर में मंगलवार को संकुल स्तरीय बैठक हुई। इसमें 19 अगस्त से शुरू होने वाली प्रथम सत्र परीक्षा और शैक्षणिक गतिविधियों की तैयारियों पर चर्चा की गई। शिक्षकों को परीक्षा के दौरान बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संकुल प्रभारी एवं नोडल शिक्षक महेश शर्मा ने शिक्षकों से कक्षा में शिक्षण के दौरान शिक्षक संदर्शिका का नियमित प्रयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि माह के अंतिम शनिवार को माता उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष, सूर्य प्रकाश पुष्कर, विकास वाजपेयी, श्याम सुंदर, मनोज कुमार, विकास, अनोज कुंवर, सीमा, चंद्रकांती, शीला दुबे सहित शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.