Auraiya News: प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को लौटाया, सीढ़ियों पर बच्ची का जन्म
औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: सुरक्षित और संस्थागत प्रसव की सरकारी व्यवस्था की हकीकत गुरुवार को 50 शैय्या अस्पताल में सामने आ गई। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को भर्ती करने के बजाय एक जांच नहीं होने का हवाला देकर अस्पताल से बाहर भेज दिया गया। महिला अस्पताल से निकल भी नहीं सकी और परिसर की सीढ़ियों पर उसने बच्ची को जन्म दे दिया। प्रसव होते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और जिस महिला को कुछ देर पहले लौटाया गया था, उसे जच्चा-बच्चा समेत आनन-फानन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। कोतवाली क्षेत्र के जमालीपुर गांव निवासी अरविंद सिंह की पत्नी अनीता को तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे थे। महिला के भाई कैलाश ने आरोप लगाया कि बहन की हालत देखकर भी ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने गंभीरता नहीं दिखाई। एक जांच पूरी नहीं होने की बात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.