Auraiya News: प्रयोगों से समझाया बल, गुरुत्व और घर्षण का विज्ञान
औरैया, सितम्बर 6 -- Auraiya News: दिबियापुर, संवाददाता। ध्रुव तारा साइंस सेंटर विकासकुंज में रविवार को मिशन शिक्षण संवाद की सितंबर माह की शिक्षक बैठक में विज्ञान के सिद्धांतों को रोचक प्रयोगों के जरिए समझाया गया। शिक्षकों ने खुद प्रयोग कर बल, गुरुत्व बल, जड़त्व, त्वरण और घर्षण की बारीकियां जानीं। इन प्रयोगों को स्कूलों में बच्चों के बीच कराने पर जोर दिया गया, जिससे कक्षा शिक्षण को रुचिकर और मनोरंजक बनाया जा सके।राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार ने विज्ञान की रोचक गतिविधियों और प्रयोगों के साथ बैठक की शुरुआत की। इटावा से आए प्रदीप यादव ने प्रयोगों के माध्यम से बल और गुरुत्व बल के बारे में जानकारी दी। बिधूना के शिक्षक मुकेश कुमार ने पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए पीएच, टीडीएस और ओआरपी से जुड़े प्रयोग कराए। इसके बाद शिक्षकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.