Auraiya News: प्रयागराज में इलाज के दौरान उपनिरीक्षक सूरजपाल का निधन
औरैया, सितम्बर 25 -- Auraiya News: कोतवाली में सेकेंड मोबाइल पर तैनात उपनिरीक्षक सूरजपाल का गुरुवार को प्रयागराज में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना मिलते ही कोतवाली के पुलिसकर्मियों और परिचितों में शोक छा गया। बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर सूरजपाल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी। गुरुवार को उनके दामाद उन्हें प्रयागराज ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूरजपाल स्थानांतरण के बाद ललितपुर से औरैया आए थे। उन्होंने आठ अगस्त 2024 को अजीतमल कोतवाली में कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद से वह क्षेत्र में पुलिस ड्यूटी कर रहे थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सेकेंड मोबाइल पर थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.