औरैया, सितम्बर 24 -- Auraiya News: सरकार हरियाली बढ़ाने के लिए हर साल पौधरोपण अभियान में लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन वर्षों में तैयार हुए पेड़ों को बचाने की व्यवस्था कमजोर नजर आ रही है। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज और आसपास के गांवों में हरे पेड़ों की कटान की शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर पेड़ काटकर लकड़ी ले जाई जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग जांच तक नहीं कर रहे। इससे वन विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। रुरुगंज क्षेत्र के गांवों में सड़क किनारे, खेतों की मेड़ और निजी भूमि पर खड़े हरे पेड़ों की कटान किए जाने की चर्चा है। ग्रामीणों के मुताबिक पेड़ों को काटने के बाद लकड़ी वाहनों से दूसरे स्थानों पर पहुंचाई जा रही है। कटान के लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई है अथवा नहीं, इसकी जानकार...